बारां: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हार्टफुलनेस तनाव प्रबंधन कार्यशाला के साथ जिला स्थापना समारोह का आयोजन हुआ
Baran, Baran | Apr 10, 2026 बारां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के अधिकारियों और कार्मिकों के लिए कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल की पहल पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में तनाव प्रबंधन की कार्यशाला के अन्तर्गत वैश्विक हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।