Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ किसानों को मिली बड़ी सुविधा ======================================================= कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार को जिले के विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, श्री दीपक नेमा, श्री मनोज नेमा, श्री शंभु साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे। नगद विक्रय केंद्र का शुभारम्भ करने के उपरांत अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्रई विकासखंड में मार्केटिंग सोसाइटी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक कृषि आदान मिल सकेंगे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री चन्दरसी कुडोपा, पार्षद श्री सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष श्री रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, एसडीएओ श्री विनोद टांडेकर, श्री हनुमानशाह पंद्रराम, श्री चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रबंधक मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई तथा कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला उपस्थित था।

25 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

MORE NEWS

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल देलाखारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल देलाखारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में 19 जुलाई तक होंगे प्रवेश एवं दस्तावेजों का सत्यापन
=============================================================

शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 के घोषित परिणाम के आधार पर संचालित की जा रही है।
      महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डॉ.गौरव महाजन ने बताया कि अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जो 19 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रवेश परीक्षा से संबंधित अभिलेख, 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पीएटी का एडमिट कार्ड, अंकसूची, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, गैप होने पर गैप सर्टिफिकेट तथा कृषक एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप अनुसार प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।
       महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में औपचारिकताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का ही सत्यापन किया जा सकेगा।

उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में 19 जुलाई तक होंगे प्रवेश एवं दस्तावेजों का सत्यापन ============================================================= शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 के घोषित परिणाम के आधार पर संचालित की जा रही है। महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डॉ.गौरव महाजन ने बताया कि अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जो 19 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रवेश परीक्षा से संबंधित अभिलेख, 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पीएटी का एडमिट कार्ड, अंकसूची, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, गैप होने पर गैप सर्टिफिकेट तथा कृषक एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप अनुसार प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में औपचारिकताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का ही सत्यापन किया जा सकेगा।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

SAY NO TO DRUGS 
हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्यप्रदेश

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 
15 से 30 जुलाई 2026 मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरुकता अभियान 

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश 
#NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

SAY NO TO DRUGS हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्यप्रदेश नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 15 से 30 जुलाई 2026 मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरुकता अभियान #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

चाँदामेटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त
============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत ग्राम नोनी एवं दरबई में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की।
      वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम नोनी में नाले एवं पहाड़ी किनारे झाड़ियों में तथा ग्राम दरबई में नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद किया। क्षेत्र में कुल चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अड्डों के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कुप्पियों से हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई।
      कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 प्लास्टिक की 5-5 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों एवं 2 प्लास्टिक की 15-15 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, श्री रविशंकर कंगाली तथा नवनियुक्त आरक्षक श्री घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चाँदामेटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत ग्राम नोनी एवं दरबई में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की। वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम नोनी में नाले एवं पहाड़ी किनारे झाड़ियों में तथा ग्राम दरबई में नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद किया। क्षेत्र में कुल चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अड्डों के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कुप्पियों से हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 प्लास्टिक की 5-5 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों एवं 2 प्लास्टिक की 15-15 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, श्री रविशंकर कंगाली तथा नवनियुक्त आरक्षक श्री घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026