शिवपुरी नगर: मगरधा गांव में गृह क्लेश बना जान का दुश्मन: युवक ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के मगरधा गांव में गृह क्लेश से परेशान एक 35 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत हो गई। युवक ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अशोक धाकड़ के रूप में हुई है।