भीलवाड़ा में न्यू ईयर को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है और न्यू ईयर को लेकर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार रात भीलवाड़ा पुलिस द्वारा रूट मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के नेतृत्व में सिटी कंट्रोल रूम से रूट मार्च निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरते हुए सांगानेरी गेट चौकी पर सम्पन्न हुई।