गुलाबगंज: गुलाबगंज और आसपास के क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधियां चलीं, बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली
पिछले दो दिनों से गुलाबगंज और उसके आसपास के क्षेत्र मे मौसम बदलाव हुए नजर आ रहा है। यहां दोपहर के समय तक तेज धूप देखी गई। तो शाम के समय मौसम बदल गया। शनिवार शाम 5 बजे के लगभग तेज आंधी चली जिससे चारों तरफ धूल के गुबार दिखाई दिए, जैसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, उसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ और तेज गर्मी में लोगों को राहत मिली।