गोविंदगढ़: बगड तिराया थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2000 का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।