नवाबगंज: जैदपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने खजूर के ठेले में मारी टक्कर, ठेला चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर बाईपास स्थित पशु चिकित्सालय के निकट बुधवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खजूर के ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा खजूर व अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ठेला चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।