बिंदकी: हुसैनाबाद गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोर सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण पाल के घर में घुसे। अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।