अटेर: जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी में पहुंचकर किसानों की उठाईं समस्याएं,समय पर बोली नहीं लगने पर जताया विरोध
Ater, Bhind | Jul 1, 2026 भिंड। जनहित पार्टी ने एक बार फिर किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए बुधवार दोपहर 1 बजे गल्ला मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों से चर्चा की और मंडी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों की फसल की समय पर बोली नहीं लगाई जा रही है।