कर्वी: रैपुरा के भखरवार मोड के पास ई-रिक्शा पलटा, ई-रिक्शा सवार महिला सहित 2 घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
रैपुरा के भखरवार मोड के पास आज शुक्रवार की शाम 5 बजे ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा सवार इंद्र कुमार पुत्र चुन्ना निवासी लोढ़वारा और एक महिला घायल हो गई। इंद्र कुमार भाखरवार से ई रिक्शा से कर्वी आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वहीं इंद्र कुमार को रामनगर CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया है ,और महिला का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।