कोईलवर: गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार नाबालिग किशोर-किशोरी को पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद
गिधा थाना क्षेत्र के 1 गांव से फरार नाबालिग किशोर व किशोरी को गिधा पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर नाबालिग किशोरी की मां ने 7 मार्च को गिधा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि 1 मार्च 2026 को उनकी बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने बरामद नाबालिक किशोर व किशोरी को बयान के लिए शनिवार दोपहर 3:30 न्यायालय में प्रस्तुत किया।