बहराइच: शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 281 वाहनों पर हुई कार्रवाई, एक वाहन सीज और ₹325600 का किया गया जुर्माना
यातायात पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए शनिवार को बताया गया है कि यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 281 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों पर 325600 का जुर्माना किया गया है जबकि एक वाहन को सीज़ किया गया है।