हंसी-मजाक में गोबर फेंकना पड़ा भारी, गुस्साए युवक ने खंभे में दे मारा सिर, घायल को आए 8 टांके,
शिवपुरी। जिले के अमोलपठा में हंसी-मजाक के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। मामूली मजाक से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गोबर फेंकने से नाराज एक युवक ने दूसरे युवक का सिर खंभे में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, अशोक लोधी और हरकिशन लोधी पुत्र धनीराम लोधी, निवासी अमोलपठा, आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान हरकिशन ने मजाक में अशोक के ऊपर गोबर फेंक दिया। इससे नाराज होकर अशोक ने हरकिशन का सिर खंभे में दे मारा।
घटना में हरकिशन के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 8 टांके लगाए। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
पोरसा लाइव न्यूज़ | आसपास की खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 11, 2026