पुनपुन: पुनपुन पुलिस ने हाईवे पर फोल्डिंग नंबर प्लेट व तेज साइलेंसर वाली तीन बाइक और पांच युवकों को किया गिरफ्तार
Punpun, Patna | May 11, 2026 11 मई 2026 — पुनपुन थाना के गश्ती दल ने आज हाईवे पर फोल्डिंग नंबर प्लेट और तेज साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बाइक और पांच युवकों को पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि युवकों ने वाहनों पर असल नंबर की जगह फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर लहरिया कट रोड पर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे, जो ड्राइवर और अन्यों के लिए खतरा बन रहा था।