घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में पूजा समितियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का नदी-तालाबों में किया विसर्जन
Ghaghra, Gumla | Jan 25, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय में पूजा समितियों द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सरस्वती पूजा के समापन के बाद विभिन्न पूजा समितियों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकाला। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के छठ मोहल्ला युवा संघ,महादनिया टोला,देवाकी पूजा समिति सहित कई मूर्ति का विसर्जन हुआ।