फरसगांव: NH-30 मांझीआठगांव के पास सड़क हादसे में मृतक सायकल सवार की पहचान, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द
NH-30 मांझीआठगांव के पास शुक्रवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार और दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है।वही एक अज्ञात सायकल चालक कि मौत हो गई और दूसरा साइकिल सवार मौके से लापता हो गया।हादसे से दूसरे दिन शनिवार को फरसगांव पुलिस ने मृतक सायकल सवार की पहचान कावे सलाम उम्र 45 निवासी घुमसीमुंडा,अंतागढ़ के रूप में किया।