सोनो: महेश्वरी गांव में देवर ने कुल्हाड़ी से मारकर भाभी को किया घायल, अस्पताल में हुआ इलाज
Sono, Jamui | May 8, 2024 चरकापत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव में शराब के नशे में धुत देवर ने चचेरी भाभी को तेजधार कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया महिला की पहचान संतोष सिंह की पत्नी बबली देवी के रूप में की गई है। घायल बबली ने कहा कि उसके चचेरा देवर शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगा।