गुमला: कुंवारा बनकर युवती को फंसाया, शोषण किया और मोबाइल लूटकर धमकी दी
Gumla, Gumla | May 14, 2026 सदर थाना क्षेत्र में प्यार में धोखा और शोषण का मामला सामने आया है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि एक विवाहित युवक ने खुद को कुंवारा बताकर उससे प्रेम संबंध बनाया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।