मानपुर: चिल्हारी गांव मे सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने दिल्ली से पहुंची टीम,बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
Manpur, Umaria | Jun 16, 2026 ग्राम चिल्हारी मे सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के उद्देश्य से दिल्ली से सौर ऊर्जा से संबंधित एक टीम पहुंची।मामले मे जानकारी देते हुए समाजसेवी और म.प्र.जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत चिल्हारी मे सौर ऊर्जा से संबंधित टीम द्वारा लोगो को सौर ऊर्जा पर जानकारी दी गई।