भर्ती सुधार यात्रा के तीसरे दिन गिरिडीह पहुंची, देवेंद्र नाथ महतो बोले- युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार
रांची, 26 अगस्त। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के नेतृत्व में चल रही भर्ती सुधार यात्रा बुधवार को अपने तीसरे दिन गिरिडीह पहुंची। यात्रा की शुरुआत चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद चतरा और कोडरमा के कई इलाकों में जन-जागरण कार्यक्रम और पदयात्रा की गई। देहर, चौपारण, बटबीघा, उरवां, बरही, सुभाष चौक, झंडा मोड़ और महाराणा प्रताप चौक में युवाओं और अभ्यर्थियों से संवाद किया गया। वहीं गिरिडीह के डोमचांच, घोड़थंभा और गोरीमहुआ में जनसभा का आयोजन हुआ।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा पीढ़ी को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की जरूरत है। जब तक छात्रों के भविष्य की गारंटी और भर्ती व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बताया गया कि भर्ती सुधार यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के नेमरा से हुई है। यात्रा के माध्यम से राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर युवाओं और अभ्यर्थियों को भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए जागरूक किया जा रहा है। यात्रा का अगला पड़ाव देवघर बताया गया है।
यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और समर्थक मौजूद रहे।
#भर्ती_सुधार_यात्रा #DevendraNathMahto #DevendraMahto #JPSC #JSSC #JharkhandNews #JharkhandYouth #StudentProtest #RecruitmentReform #JharkhandJobs #GiridihNews #KodermaNews #ChatraNews #DeogharNews #JharkhandStudents #JharkhandPolitics #ViralNews #BreakingNews