सनावद मे स्वर्गीय संदीप पाटिल की स्मृति में तहसील का प्रथम ब्लड बैंक नगर के नत्थूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल मे स्थापित किया गया। बहुप्रतीक्षित ब्लड बैंक के रूप में सनावद नगर ही नहीं अपितु आसपास के ढाई सौ ग्रामों को भी महत्वपूर्ण सौगात मिली है।अब दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त मिलने से उनकी प्राण रक्षा की जा सकेगी।