Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
dhiraj43552
No video available
8
शिमला:- 18 से 25 सितंबर तक होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र।
Shimla Urban, Shimla
| Aug 28, 2023
MORE NEWS
आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
Shimla Urban, Shimla | Jun 23, 2026
आदित्य शर्मा के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, परिजनों को दी सांत्वना।
Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026
राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना: कार्पोरेट संस्थाओं के साथ हुआ एमओयू -रेड एप्पल और पैराडाइज चैटयू के मध्य वन विभाग ने कुल्लू में किया हस्ताक्षर -हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन एवं सतत विकास की दिशा में एक नई पहल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन, हरित आवरण में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ प्रारंभ की है। यह योजना कार्पोरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों तथा व्यक्तिगत नागरिकों को वन विभाग के साथ सहभागिता स्थापित कर वनीकरण एवं क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों के पुनर्स्थापन में योगदान देने का एक अभिनव अवसर प्रदान करती है। इसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने कुल्लू में दो कार्पोरेट संस्थाओं रेड एप्पल ( RED APPLE) और पैराडाइज चैटयू ( PARADISE CHATEAU) के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए। वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद और वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। वन बल प्रमुख डा. संजय सूद ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र संस्थाएं वन विभाग द्वारा चिन्हित वन क्षेत्रों को गोद लेकर विभाग द्वारा निर्धारित तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पौधारोपण, पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन (ईको-रेस्टोरेशन) तथा उनके रख-रखाव का कार्य कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलता को सुदृढ़ करना, मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ’’कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर के अंतर्गत निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वैज्ञानिक योजना, नियमित निगरानी तथा पौधारोपण गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। योजना के अंतर्गत गोद लिए गए वन क्षेत्रों का स्वामित्व एवं प्रबंधन राज्य सरकार के पास ही रहेगा तथा सभी गतिविधियां वन विभाग की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में संपादित की जाएंगी। डा. संजय सूद ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरणीय रूप से समृद्ध एवं हरित हिमाचल प्रदेश के निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह योजना जनसहभागिता और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस पहल से राज्य में वनावरण में वृद्धि, क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र का पुनर्जीवन तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। इस अवसर में वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला सुनीत भारद्वाज, वन अरण्यपाल मुख्यालय शिमला सविना भारद्वाज, वन मण्डल अधिकारी कुल्लू ऐंजल चौहान, सहायक वन अरण्यपाल वनीश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जनेर सिंह, अरविन्द एसएमएस जाइका, शशि भूषण एफटीयू समन्वयक जाइका, प्रशान्त वन खण्ड अधिकारी, वन रक्षक व वन मित्रों ने भाग लिया। डा. सूद ने बबेली में रोपा चिनार का पौधा वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद दो दिवसीय कुल्लू दौरे पर कुल्लू पहुँचे। जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ जाइका वानिकी परियोजना और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। डॉ. संजय सूद, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन एवं मुख्य परियोजना निदेशक ने नेचर पार्क बबेली का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेचर पार्क में पर्यावरण व स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक भी प्राकृतिक सौन्दर्य का अनुभव ले सकेंगे। नेचर पार्क बबेली में चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा की तथा नेचर पार्क बबेली में चिनार का पौधा भी रोपा। उन्होंने कॉर्पाेरेट संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य इच्छुक हितधारकों से अपील की है कि वे ’’राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना’’ से जुड़कर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026
शिमला, सरस्वती पैराडाइज स्कूल की मनीषा के हत्यारों का रिमांड तीन दिन ओर बढ़ा, कड़ी सुरक्षा के बीच शूटर. #NewsUpdate #viralvideo #mudercase
Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026
शादी समारोह में जा रही बैंड पार्टी हादसे का शिकार, ठियोग में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ठियोग क्षेत्र के जैस में एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया था। जिसमें 24 लोगों के सवार होने की सूचना मिली । जिसमें 23 लोग ज़ख्मी हुए तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिसका नाम नीटू सालनपुर डाo दधेडू तहसील जयावन जिला मुजफ्फरपुर उतर प्रदेश है। घायलों को CH ठियोग तथा आगामी उपचार हेतु IGMC शिमला का रैफर किया गया। सूचना मिली कि यह ट्रक चंडीगढ़ से जैस जा रहा था । जो ट्रक नO CH 01 TB 4485 है तथा ये सभी लोग बैंड वाले थे जो किसी शादी समारोह में जा रहे थे। ट्रक में एक घोड़ी भी थी जो सही सलामत है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति जो गंभीर हालत में थे उन्हें सीधे IGMC शिमला ले जाया गया
Shimla Urban, Shimla | Jun 22, 2026