बिंदकी: टिकरा गांव से लापता युवक का शव कानपुर जनपद में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा गांव निवासी विजय निषाद उम्र 22 वर्ष पुत्र इंद्रपाल 8 मई 2026 से लापता था। जिसकी बकेवर थाने में गुमशुदगी की दर्ज थी। रविवार को कानपुर जनपद के रेउना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने विजय निषाद के रूप में किया। बकेवर तथा रेउना थाना पुलिस रविवार की रात 8 बजे तक जांच करती रही।