शामली: रिजर्व पुलिस लाइन शामली में उत्साह के साथ मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 रविवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन शामली में एसपी शामली एनपी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस झण्डा दिवस गरिमा व उत्साह के साथ मनाया गया। एसपी ने ध्वाजारोहण कर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और झण्डा दिवस के ऐतिहासिक महत्व, उसकी परंपरा, गौरव और पुलिस बल की शौर्यगाथा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।