शामली: कुरमाली गांव निवासी युवक को पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 रविवार की शाम 5 बजे बाबरी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने गांव कुरमाली निवासी नितिन मलिक पुत्र सुरेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।