शामली: शामली में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 200 चालान, नियमों का पालन करने की की अपील
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 रविवार की शाम पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 200 चालान काटे गए है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित परिवहन की अपील भी की गई।