शामली: 24 और 25 नवंबर को जलालाबाद के सेंट स्टीफन स्कूल में आयोजित होगी विधायक खेल स्पर्धा, युवा कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Nov 23, 2025 रविवार शाम 5 बजे जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन पंवार ने बताया कि 24 व 25 नवंबर को जलालाबाद के सेंट स्टीफन स्कूल में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाडी विभिन्न खेलो (एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिन्टन, कुश्ती आदि खेलो मे) आयु वर्ग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में खिलाडी प्रतिभाग कर सकते है।