सिंगरौली: एनसीएल जयंत परियोजना में सीएमडी और निर्देशक तकनीकी परियोजना एवं योजना ने जयंत कर्मियों से किया संवाद।
जिला सिंगरौली के एनसीएल जयंत परियोजना के सीएमडी और निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना ने जयंत कर्मियों से किया संवाद। नॉर्दर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड एनसीएल के सीएमडी बी साई राम एवं निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना सुनील प्रसाद सिंह ने जयंत खदान पहुंचकर वहां पर उत्पादन एवं सुरक्षा के संबंध में कर्मियों से सीधा संवाद किया और मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।