गुना नगर: सुदामा कॉलोनी में ₹12-15 लाख की चोरी, परिवार ने एसपी को दिया ज्ञापन, रिकवरी और कार्रवाई की मांग की
गुना कोतवाली थाना के बूढ़े बालाजी सुदामा कॉलोनी में 19, 20 अप्रैल की रात चोरी में एक 22 अप्रैल को नया खुलासा हुआ। फरियादी हेमंत भार्गव ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा, परिवार छोटे भाई की शादी में था, उस समय 8 से 10 लाख रुपए का अनुमान था पूरी तरह जांच में ₹800000 का सोना, आधा किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी गए है। जल्द रिकवरी और कार्यवाही की मांग की है।