पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बालोद ने 'मिशन अंकुर' की शुरुआत की है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जी ने आमजनों को 'सीड बॉल' भेंट कर इस महाभियान का शंखनाद किया। इस अवसर पर एसपी श्री योगेश पटेल, डीएफओ दुर्ग श्री दीपेश कपिल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
सीड बॉल - मिट्टी, खाद और उपयोगी बीजों (नीम, पीपल, बरगद, कटहल आदि) से बनी एक छोटी सी गेंद! इसे रोपने के लिए गड्ढा खोदने की जरूरत नहीं है, बस खाली जमीन, जंगल या पहाड़ियों पर फेंक दें। मानसून की बारिश पड़ते ही यह खुद-ब-खुद एक पौधे का रूप ले लेगी। 🌧️🪴
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की स्व-सहायता समूह की दीदियों और वन विभाग के अथक प्रयास से कुल 3 लाख 50 हजार सीड बॉल तैयार किए गए हैं!
आइए, हम सब मिलकर जल संरक्षण करें, अपने घरों के बीजों से सीड बॉल बनाएं और बालोद को एक हरा-भरा जिला बनाने में अपना योगदान दें। 🌳💧
#MissionAnkur #Baloddistrict #GreenBalod #SeedBalls
24 views | Balod, Chhattisgarh | Jun 16, 2026