कानपुर: जाजमऊ में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जाजमऊ थाना क्षेत्र में वाजिदपुर टेनरी क्षेत्र वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे बताया आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से दो यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। कोई जनहानि नहीं हुई