कानपुर: स्वरूप नगर में पहलगाम में हुई घटना का अनोखे अंदाज में विरोध, पाकिस्तान के झंडे को रौंदते लोग
पहलगाम में हुई घटना का स्वरूप नगर में अनोखे अंदाज में विरोध किया गया। स्वरूप नगर के क्षेत्रीय लोगों द्वारा शनिवार दोपहर 12:30 बजे पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर चिपका दिया गया और इसके बाद यहां से गुजर रहे क्षेत्र के लोगों ने उसको अपने पैरों से रौंदा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की यही औकात है और इसी तरह पाकिस्तान से भारत को बदला लेना होगा।