कानपुर: बर्रा में बीच सड़क बाइक बनी आग का गोला, बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 6 में बीच सड़क चलती बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई।राहगीरों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही मिनट में बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे बताया बाइक में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है।