कानपुर: पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज पर पुलिस चौकी में महिला से अश्लीलता करने का आरोप, पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत
पनकी मंदिर पुलिस चौकी इंचार्ज पर महिला ने चौकी के अंदर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने चौकी गई थी इस दौरान चौकी इंचार्ज ने पहले अपने कक्ष में बुलाया और फिर अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से कुंडी लगा दी।इसके बाद चौकी इंचार्ज ने अश्लीलता की।