ड्राइवर के अनुसार मंगलवार की रात पूर्व विधायक लखनऊ से डुमरियागंज लौट रहे थे। सोनहटी चौराहा पार करने के बाद एक फॉर्च्यूनर (एमएच02 एफके 1100) ने बेहद खतरनाक तरीके से उनकी गाड़ी यूपी 53 डीएन 5666 का पीछा करना शुरू किया। आरोप है कि सोनहटी और बंजरहा के बीच उक्त वाहन ने दो बार तेज गति से ओवरटेक कर गाड़ी को जानबूझकर दबाने और सड़क दुर्घटना कराने का प्रयास किया।