ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में रविवार देर रात अवैध शराब बेचने से रोकने पर युवक पर फायरिंग कर दी गई। आरोपी छोटू सेन ने धर्मेंद्र सिंह कुशवाह पर कट्टे से फायर किया, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।