सिमडेगा: घायल गौवंश की सेवा को हर समय तैयार रहती है बजरंग दल की टीम: अंकित केसरी
सिमडेगा पब्लिक ऐप से खास बातचीत में बजरंग दल के नगर सह-संयोजक अंकित केसरी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौवंश की सेवा उनकी प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंचकर घायल गाय को सुरक्षित पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था करती है। उन्होंने लोगों से घायल गौवंश दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।