जनदर्शन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि सीमांकन, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड निर्माण, आर्थिक सहायता एवं अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं।
पट्टे की भूमि का चिन्हांकन कर कब्जा दिलाने की मांग, फोरलेन सड़क निर्माण में एक समान मानक से नापजोख कराने का आवेदन तथा क्षेत्र में पालतू कुत्तों से उत्पन्न समस्या जैसे मामलों पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
#जनदर्शन #दुर्ग #CollectorDurg #GoodGovernance #PublicGrievanceRedressal
Durg, Chhattisgarh | Jun 24, 2026