शिवपुरी नगर: शिवपुरी: सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पीड़िता का सगा रिश्तेदार है, जिसने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए लंबे समय तक उसे हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया