जमुई: छेड़खानी का विरोध करने पर एक गांव में पड़ोसियों ने तलवार से पति, पत्नी व पुत्री को किया घायल, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 एक गांव में घांस गढ़ने के दौरान युवती के साथ गलत कॉमेंट व छेड़खानी करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के रंजिश में बुधवार की देर रात दबंग पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान तलवार से हमला कर पति- पत्नी व पुत्री को घायल कर दिया। तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायलों द्वारा गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे थाना में आवेदन दी गई है।