जमुई: DM के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई रैली
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान" को लेकर जिलाधिकारी नवीन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाइक रैलियां और पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के प्रति अपनी आस्था और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 5:30 बजे DPRO ने प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।