जमुई: लंबे अरसे के बाद जमुई में पत्रकारों को मिला प्रेस क्लब, डीएम ने शुभारंभ कर किया समर्पित
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 जमुई के पत्रकारों को लंबे अरसे के बाद प्रेस क्लब की सौगात मिली है। सूचना भवन के परिसर में नव निर्मित प्रेस क्लब भवन का ताला खोलकर DM नवीन ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे यहां के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समर्पित कर दिया है। जिसका लाभ पत्रकार लेंगे और स्वतंत्र रूप से कार्य करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मी मौजूद थे।