नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी ने लगाई जनमानस से गुहार
नूरपुर के हक़ की आवाज़ बनें! दिनांक 2 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे, SDM ऑफिस के बाहर एकत्रित होके, नूरपुर शहर से होते हुए, अकिल बख्शी नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर, नूरपुर अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे है।
आप सभी साथियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील है कि नूरपुर के हक़ और भविष्य के लिए उठाई जा रही इस आवाज़ का हिस्सा बनें। यह हड़ताल किसी पार्टी विशेष या सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि नूरपुर के स्थानीय नेताओं द्वारा किए गए कोरे वादों और बोले गए झूठ के खिलाफ है।
आइए, एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें और सभी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।
नूरपुर का हक़ — हमारी आवाज़, हमारी जिम्मेदारी।