बहोरीबंद: कुआं गांव के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण, शिक्षा को मिला नया संबल
विद्यालय तक पहुंचने की राह अब और आसान होगी मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुआं स्थित शासकीय विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल, सुखद और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।