बीसलपुर: पकड़िया मंगली गांव में तार उखाड़ने के विवाद को लेकर चार लोगों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर किया गंभीर घायल
खेत की मेढ़ पर लगे तार उखाड़ देने का विरोध करने को लेकर ग्रामीण को पड़ोसी खेत स्वामी ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से प्रहार कर लहू लोहान कर दिया तथा धारदार हथियार के प्रहार से उसकी उंगली काट दी जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।