बीसलपुर: बालाजी धाम से बालाजी की शोभायात्रा निकली बैंड बाजों के साथ धूमधाम से श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उतारी आरती।
नगर में बालाजी धाम से बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी शोभायात्रा मनमोहक झांकियों,बैंड बाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर धूमधाम से श्रद्धालुओं द्वारा निकली गई शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े तथा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात रहा।