देवघर: भागलपुर के ढाई सौ कांवरिया 120 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए बाबा धाम पहुंचे
बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सालों भर दूर दराज से कांवरिया श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहता हैं ।इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर से करीब ढाई सौ कांवरिया श्रद्धालु कवर लेकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते बाबा धाम पहुंचे । श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की।