किशनगंज: किशनगंज में अपराध रोकने सुपर पेट्रोलिंग शुरू, रात 2:30 से 4:30 बजे जांच तेज
किशनगंज पुलिस ने रात्रि सुरक्षा को लेकर सुपर पेट्रोलिंग लागू की है। जिले को चार जोनों में बांटकर वरिष्ठ अधिकारी रात में थानों और गश्ती दल की जांच कर रहे हैं। एसपी ने लापरवाही पर कार्रवाई का एलान भी किया है।