राजगढ़: पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने विवादित मत निरस्त करने को लेकर राजगढ़ नगर पालिका चुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही
Rajgarh, Churu | Sep 21, 2026 पूनिया ने कहा कि निकाय चुनावों में टाई यानी 20-20 वोट बराबर होने की स्थिति में हमेशा निष्पक्ष रूप से लॉटरी प्रक्रिया द्वारा विजेता तय किया जाता है। लेकिन इसके विपरीत, भाजपा सरकार और उसके दबाव में काम कर रहे प्रशासनिक तंत्र ने स्थापित नियमों को ताक पर रखकर, हमारे एक जायज वोट को षड्यंत्रपूर्वक 'अवैध' घोषित किया और जबरन भाजपा उम्मीदवार को विजय दिलाई।