बांका: 30 जून तक नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 5% की छूट मिलेगी
Banka, Banka | May 17, 2026 बांका नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। नगर परिषद प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए घोषणा की है कि 30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। रविवार की शाम 5 बजे कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने बताया।